दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
वलसाड 22 मई 2026 - गुजरात के वलसाड पुलिस ने अतुल रेलवे स्टेशन के पास से मिली 60 साल की बुजुर्ग महिला की लाश का खुलासा कर दिया है. मृतका की पहचान मायादेवी पीतांबर रावत के रूप में हुई है, जो हरिया क्षेत्र में रहती थीं और मजदूरी का काम करती थीं। महिला की हत्या का आरोपी उसका दामाद भोजनी कुमार है।
भोजनी कुमार मुंबई के बोइसर में रहता था और रेलवे में प्लंबिंग ठेकेदार के रूप में काम करता था. साल 2023 में उसने मायादेवी की बेटी से शादी की थी. शादी के बाद मायादेवी अपनी बेटी और दामाद के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान सास और दामाद के बीच कथित तौर पर नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। जब मृतका की बेटी को अपने पति और अपनी मां के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो पति और पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
इसके बाद बेटी ने अपने पति से तलाक ले लिया और अपने पैतृक गांव चली गई. और मायादेवी भी हरिया गांव में अकेले रहने लगीं इसके बावजूद आरोपी और मृतका के बीच संबंध खत्म नहीं हुए. और इसी दौरान मायादेवी ने भोजनी कुमार पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोपी का कहना था कि वह केवल शारीरिक संबंध रखना चाहता था और शादी नहीं करना चाहता था।
इसी बीच आरोपी ने कुछ समय पहले बोइसर में दूसरी लड़की से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगा. जब मृतका को इस शादी की जानकारी हुई तो उसने आरोपी की वर्तमान पत्नी और उसकी मां को फोन कर इस पूरे संबंध के बारे में बताया. इसके साथ ही उसने आरोपी की पत्नी पर तलाक लेने का दबाव भी बनाया।
घटना वाले दिन आरोपी भोजनी कुमार ने मायादेवी को अतुल रेलवे स्टेशन के पास सुलह के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर मायादेवी की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को साड़ी से बांधा और उसे नाले में फेंक दिया. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी भोजनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















