कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
नई दिल्ली 22 मई 2026 - देश मे इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम हर किसी के जुबान पर है। सोशल मीडिया के तीन प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक…इन पर कॉकरोच जनता पार्टी ने धमाकेदार एंट्री की है। कॉकरोच जनता पार्टी ने खासकर इंस्टाग्राम पर तो अलग ही धमाका किया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए महज 4 दिन में बीजेपी और कांग्रेस जैसी दिग्गज पॉलिटिकल पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर इसके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
मामला इतना बढ़ गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. लेकिन अब नया अपडेट यह है कि इस पार्टी के पाकिस्तान कनेक्शन हैं. यह हम नहीं, दिल्ली में बीजेपी नेता ने दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को पाकिस्तान जनता पार्टी कहा है. बकायादा उन्होंने एक Insight Data इमेज भी शेयर किया है।
इस इमेज में दावा किया गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी के 49 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तानी हैं. इसके अलावा यूएसए में 14 प्रतिशत, बांग्लादेश में 14 प्रतिशत, इंडिया में 9 प्रतिशत, यूके में 3 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 3 प्रतिशत, सऊदी अरब में 3 प्रतिशत, यूएई में 2 प्रतिशत और अन्य देश के 3 प्रतिशत फॉलोअर्स हैं. अब इस कनेक्शन पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दे कि 15 मई 2026 को सुप्रीमकोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक केस की सुनवाई के दौरान पढ़े-लिखे बेरोजगार लोगों के एक ग्रुप की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ से कर दी. बस, यहीं से इस पार्टी का आइडिया पैदा हुआ।
















