सेल्फी के चक्कर मे 12 साल की नाबालिग लड़की की गई जान , सेल्फी लेते वक्त ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सेल्फी के चक्कर मे 12 साल की नाबालिग लड़की की गई जान , सेल्फी लेते वक्त ,,
इन्दौर 23 दिसम्बर 2020 - इन्दौर में 12 साल की एक लड़की को सेल्फी लेने के चक्कर अपनी जान गंवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में कुर्सी पर खड़े होकर गले में फंदा लगाते हुए सेल्फी ले रही थी. इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और फंदा उसके गले में कस गया और उसकी जान चली गई।

यह मामला इंदौर के मां वैष्णो देवी नगर का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बच्ची के पिता घर पर ही मौजूद थे. जब बच्ची काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वो फंदे पर लटकी हुई थी. घबराकर परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया और बच्ची को नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि फांसी लगाने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है. मौके से कोई साक्ष्य न होने से ऐसे लग रहा है कि बच्ची की मौत का कारण सेल्फी ही थी।

जांच अधिकारी थाना एरोड्रम मनमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि बच्ची ने सेल्फी के लिए फंदा गले में डाला होगा इस दौरान कुर्सी सरक गई होगी जिस कारण वह फंदे पर लटक गई. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH