छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कबीरधाम , 09/05/2026 3:18:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कवर्धा 09 मई 2026 -  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बाइक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई वही उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा  कुण्डा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो कि सारंगढ़ के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि कृष्णा आढिल अपनी पत्नी कीर्ति और 4 साल के बेटे के साथ बाइक से अपने ससुराल कोलेगांव जा रहा था। कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गिली मिट्टी में फिसलकर गिर गई और पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका 4 साल का बेटा दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटे आई है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना में मृत पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ठेकेदार के आने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH