सक्ती - कुछ साल पहले तक बोरा सिलकर पेट भरने वाला आज बना सट्टा किंग, रोज कर रहा है करोड़ो का वारान्यारा
सक्ती 06 मई 2026 - सक्ती शहर के लोगो के भी क्या कहने कुछ साल तक राजापारा में झोपड़ीनुमा किराए के मकान मे रहकर बोरा सिलाई कर जीवन यापन करने वाला एक मामूली शख्स आज करोड़ो की संपत्ति का मालिक बन गया और ये चमत्कार हुआ है सट्टा की बदौलत।
बताया जा रहा कि यह सख्स आज की तारीख में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा बुकी बन गया है जिसके तार खरसिया, रायगढ़ के बड़े सटोरियों से जुड़ा हुआ है। इस सटोरिये के करीबियों की माने तो यह हाथ मे एक क्लीन आई फोन लेकर चलता लेकिन पूरा खेला घर मे छिपाकर रखे एक एंड्राइड फ़ोन से चलता है। बताया जा रहा है कि यह लगभग 07 से 08 साल पहले सट्टा खेलाने के आरोप में जेल भी जा चुका है जिसके बाद इसने सावधानी और शातिर अंदाज से आई डी के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलाना शुरू कर दिया।
पिछले साल सक्ती के तत्कालीन SDOP मनीष कुंवर ने इसके घर मे दबिस देने का प्लान बनाया था लेकिन वे गलती से गलत घर मे चले गए। जिसके बाद यह सटोरिया कुछ समय के लिए सक्ती से गायब रहा और अब बताया जा रहा है कि SDOP मनीष कुंवर के ट्रांसफर के बाद फिर से सक्रिय हो गया। अब आलम यह है कि यह प्रतिदिन 30 से 50 लाख तक आई डी में ट्रांजेक्शन कर रहा है।
अगर सक्ती पुलिस और साइबर सेल इसका मोबाईल नंबर ट्रेस कर इसे गिरफ्तार कर लेते है तो एक बड़े और हाईप्रोफाइल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा हो सकता जिसमे कई बड़े सफेदपोश सटोरिये बेनकाब हो जाएंगे। और पुलिस की यह कार्यवाही अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही के रूप में जानी जाएगी।















