पत्नी और तीन साल के बच्चे को छोड़ दूसरी युवती के साथ फरार हुआ पति अब पत्नी ,,

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी और तीन साल के बच्चे को छोड़ दूसरी युवती के साथ फरार हुआ पति अब पत्नी ,,
रामगढ़ 23 दिसम्बर 2020 - लड़की को फेसबुक पर एक लड़के से प्यार हुआ और फिर शादी हुई. पति ने शादी के समय जीने मरने की कसमें खाई थीं और सात जन्मों तक साथ-साथ रहने का वादा किया था. कुछ दिनों में ही पति को दूसरी औरत से प्यार हो गया. पति अपनी जीवन संगिनी और बच्चे को अकेला छोड़कर भाग गया. अब पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए शासन प्रशासन के दरवाजे पर दर-दर की ठोकरें खा रही है।

जी हां, ये किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि किसी की असल जिंदगी का हिस्सा है. दरअसल, ये मामला झारखंड के रामगढ़ जिले का है. जहां की रहने वाली किरण बेदिया नाम की युवती को वहीं के एक युवक अजय बेदिया से फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया. इसके बाद उन लोगों ने प्रेम विवाह कर लिया और दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए साथ रहने लगे. लेकिन लड़की को नहीं पता था कि उसका ये प्यार उसे धोखा देकर जाएगा. शादी के कुछ समय बाद ही युवक के किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम संबंध बन गए और युवक बिना कुछ बताए अपनी पत्नी और 3 साल के बच्चे को बेसहारा छोड़कर भाग गया. अब युवती अपने बच्चे के साथ इंसाफ के लिए भटक रही है।

 लड़की का आरोप है कि शिकायत के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पुलिस प्रशासन भी केवल आश्वासन दे रहे हैं. पीड़िता किरण बेदिया का कहना है कि फेसबुक से बातचीत के दौरान प्यार हुआ और फिर वर्ष 2013 में विवाह बंधन में बंध गए. फिर अचानक पति दहेज को लेकर मारपीट करने लगा. 2017 में जब उनका बेटा हुआ तो रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होता चला गया. किरण बेदिया का आगे कहना है कि अब मेरा पति एक दूसरी लड़की से विवाह करके उसके साथ रहने लगा है और मुझे छोड़ दिया. अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही हूं पर कोई नहीं सुन रहा है. वहीं, किरण बेदिया का भाई भी अपनी बहन के साथ जिले के अधिकारियों से लेकर गोला थाना के चक्कर लगा लगा रहा है. पीड़िता के भाई का कहना है कि हम लोग कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं. मैं बस यही अपील करता हूं कि मेरी बहन को इंसाफ मिले. इस पूरे मामले को लेकर रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी का कहना है कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही हैं. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH