सक्ती से बड़ी खबर - तेज हवा से रास्ता भटक कर शहर में गिरा एक ड्रोन, जिसे भी मिले तत्काल थाने में दे जानकारी
सक्ती , 04-05-2026 2:41:25 PM
सक्ती 05 मई 2026 - इस वक्त सक्ती जिला मुख्यालय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा शहर की कवरेज करता हुआ एक ड्रोन तेज हवा के चलते रास्ता भटक कर शहर के किसी जगह पर गिर गया है, और उस ड्रोन से संपर्क नही हो पा रहा है।
अतः आप सभी से निवेदन है कि जिस किसी को भी काले रंग का चार पंखे वाला ड्रोन या विचित्र समान दिखे तो उसे छूने की कोशिश ना करे क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है और तत्काल पुलिस को या फिर हमारे मोबाईल नंबर 9340270280 सूचित करें। ऐसा करके आप सजग और ससक्त नागरिक बन सकते है और इसके लिए आपको पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।















