छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ , 01/05/2026 6:28:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़ 01 मई 2026 - रायगढ़ जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि चार नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए कट्टे की नोंक पर 50 हजार रुपए नकद लूट लिए। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी संतोष गुप्ता चिल्हर व्यापारी हैं। वे अपने हेल्पर नंदकिशोर दास के साथ पिकअप में धान, चावल और महुआ की खरीदी के लिए ग्राम चाल्हा और रूवांफूल गए थे। दिनभर खरीदी करने के बाद दोनों गुरुवार की देर शाम वापस कापू लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजे के लगभग उनकी पिकअप ग्राम रामपुर स्थित लम्ती नाला डेम के पास मुख्य सड़क पर पहुंची। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सड़क के बीचों-बीच मोटी लकड़ी रखकर रास्ता रोक दिया था।

हालात को देखते हुए हेल्पर नंदकिशोर दास गाड़ी से उतरकर लकड़ी हटाने लगा इसी बीच दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश युवक मौके पर पहुंचे और कट्टा अड़ाकर संतोष गुप्ता को धमकाने लगे। बदमाशों ने उनके पास रखे बैग से करीब 50 हजार रुपए नकद लूट लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने गाड़ी की चाबी निकालकर टूल बॉक्स की भी तलाशी ली और संतोष का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। 

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने संतोष से घटना की जानकारी ली। जिस पर उसने बताया कि चारों बदमाश खम्हार रोड की तरफ भागे हैं। रात हो जाने के कारण पीड़ित अपने घर लौट गया और अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH