छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार

कोरबा , 28/04/2026 7:51:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार

कोरबा 28 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में सोमवार दोपहर पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा में अंतिम संस्कार के दौरान चिता से उड़ी चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना उजाड़ दिया। दरअसल श्मशान घाट से उड़ी चिंगारी तेज हवा के साथ उमेश सिंह के घर तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद उमेश और उनके दो बच्चों ने भागकर जान बचाई, उमेश की पत्नी नहाने गई हुई थी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक पचरा गांव निवासी 75 वर्षीय शिवनंदन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान, मौसम बदला और अंधड़ के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान चिता से उठी चिंगारी उड़कर पास स्थित उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। उमेश का घर धू-धू कर जलने लगा। घटना इतनी तेजी से हुई कि घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नकदी समेत पूरा सामान जल गया।

उमेश और उनके दो बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैलती गई और घर सहित पूरा समान जल गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH