प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार

देश , 10/04/2026 3:21:15 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार

आसनसोल 10 अप्रैल 2026 - आसनसोल के पोलो मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के दौरान एक ओर जहां हजारों की भीड़ अपने नेता को सुनने और देखने के लिए उमड़ी थी वहीं दूसरी ओर इस भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किया।

जानकारी के अनुसार, सभा के दौरान करीब 350 लोगों के मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, वैसे-वैसे जेबकतरों का गिरोह भी सक्रिय होता गया. लोगों का कहना है कि कई संगठित गिरोह इस भीड़ में पहले से मौजूद थे और मौका मिलते ही उन्होंने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. सभा खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने मोबाइल और पर्स गायब होने की शिकायत करते नजर आए।

घटना के दौरान कुछ लोगों ने जेब काटते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों को तुरंत ही हीरापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि, यह संख्या काफी कम बताई जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में जेबकतरे भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

पीड़ित लोग जब हीरापुर थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस पर टालमटोल करने का आरोप लगाया. कई लोगों का कहना है कि शुरुआत में पुलिस शिकायत लेने में आनाकानी कर रही थी, जिससे पीड़ितों में नाराजगी बढ़ गई. एक पीड़ित ने बताया, “हमारा मोबाइल चोरी हो गया, जब हम थाने पहुंचे तो पहले तो हमारी बात ठीक से सुनी ही नहीं गई. काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.”।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH