बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश , 08/04/2026 3:14:50 PM
Anil Tamboli
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार

लखनऊ 09 अप्रैल 2026 -  राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आंधी बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन मकान में रुकी किशोरी के हाथ-पैर बांधकर पांच युवकों ने हैवानियत की। विरोध करने पर पीटा भी गया। उसकी आवाज बाहर न जा सके इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

पीड़ित किशोरी का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। मंगलवार रात मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी काम पर गई थी। लौटते समय अचानक आई तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इसी दौरान वहां क्षेत्र का ही एक 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। और आरोपियों ने किशोरी को अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दरिंदों ने मासूम को जमकर पीटा, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। मुख्य आरोपी किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले। खोजबीन करते हुए जब परिजन निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे और आवाज दी तो पकड़े जाने के डर से आरोपी मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर भागने लगे। कूदने के कारण दो आरोपियों को चोट लग गई और शोर सुनकर जुटे मोहल्ले वालों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अंदर जाने पर परिजनों ने देखा कि किशोरी अर्धनग्न और बदहवास हालत में पड़ी थी। लोगों ने उसके हाथ-पैर खोले और मुंह से कपड़ा निकाला। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर 17 वर्षीय मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि वारदात के समय बाकी लड़कों की क्या भूमिका थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH