लव मैरिज के महज डेढ़ साल बाद ही देवर को दिल दे बैठी पत्नी, जब पति को हुई जानकारी तब..

उत्तर प्रदेश , 07/04/2026 4:30:48 AM
Anil Tamboli
लव मैरिज के महज डेढ़ साल बाद ही देवर को दिल दे बैठी पत्नी, जब पति को हुई जानकारी तब..

बांदा 07 अप्रैल 2026 - उत्तर प्रदेश के बांदा से प्यार, धोखे और क़त्ल की कहानी सामने आयी है. कमासिन इलाके में देवर के प्यार में एक पत्नी ने रिश्ते की सारी मर्यादा तोड़ दिया. पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. फिर हत्या को घटना में बदलने के लिए झूठी कहानी रच दी।

पूरा मामला कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव का है. वारदात 4 अप्रैल की है. आरोपियों की पहचान पत्नी निशा और देवर मोनू (मृतक के सगे भाई) के रूप में हुई है. पत्नी निशा और देवर मोनू ने अवैध सम्बन्ध में रोड़ा बन रहे 22 वर्षीय सोनू को रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी और सांप के काटने से मरने का बहांना बनाया।

जानकारी के मुताबिक़, डेढ़ साल पहले सोनू और निशा की लव मैरिज हुई थी. सोनू सूरत में काम करता था. जिस वजह से ज्यादातर बाहर ही रहता था. इधर अकेले रहने के कारण उसकी नजदीकियां देवर मोनू के साथ बढ़ गयी. दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गया. दोनों शादी करना चाहते थे।

हाल ही में सोनू घर आया था. इस बारे में सोनू को पता चल गया जिसका उसने विरोध किया. निशा और मोनू ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 4 अप्रैल की रात घर के ट्यूबवेल की छत पर सोनू पत्नी के साथ सो रहा था. इसी का फायदा उठाकर निशा और मोनू ने प्लान के तहत उसका गला घोंटकर उसे मार डाला. अगले दिन जब सोनू की लाश मिली तो पत्नी ने कहा सांप के काटने से मौत हुई होगी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया जिसमे उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया. सांप के काटने की कहानी झूठी निकली. पुलिस ने मृतक की पत्नी और भाई दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ओमकार सोनवानी गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रैक्टर में घुसी तेज रफ्तार बाईक, हादसे में बाईक सवार चार दोस्तो की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
आज से नौतपा शुरू, 09 दिन तक आसमान से बरसेगी आग, जाने नौतपा में क्या करे और क्या ना करे..
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH