एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

महाराष्ट्र , 28-03-2026 3:14:02 PM
Anil Tamboli
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

पुणे 28 मार्च 2026 - महाराष्ट्र के पुणे से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वयंभू बाबा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था. आरोपी की पहचान ऋषिकेश वैद्य के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पिंपरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद सामने आया. पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को भगवान का बड़ा भक्त बताया और पूजा-पाठ सिखाने के नाम पर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया. विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में बुलाया. वहां उसने कथित तौर पर महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ रेप किया।

घटना के बाद महिला को आरोपी की असलियत का पता चला, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने शुरुआत में वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था, जिसे बाद में पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पिंपरी इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इसी तरह और भी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है. वहीं वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH