छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग

सूरजपुर , 26-03-2026 5:31:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग

सूरजपुर 26 मार्च 2026 - विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत युवती ने माइंस क्षेत्र की एक गहरी पोखरी में छलांग लगा कर खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बचा ली गई। घटना के बाद युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि एक स्थानीय व्यवसायी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी बहाने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। जब युवती को यह पता चला कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह मानसिक रूप से टूट गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

होश में आने के बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। उसने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH