छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार

बिलासपुर , 24/03/2026 5:27:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार

बिलासपुर 24 मार्च 2026 - बिलासपुर शहर के देवरीखुर्द इलाके में सोमवार शाम स्कूटी सवार महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन देर रात तक आरोपियों का पता नहीं चल सका. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी अपने परिचित के साथ देवरीखुर्द गदा चौक गई थीं. काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मस्तूरी की ओर भाग निकले. महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मस्तूरी, मल्हार और तोरवा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला. सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी आरोपी स्पष्ट नजर नहीं आए हैं. फिलहाल पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH