सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..

सक्ती , 23-03-2026 10:15:13 PM
Anil Tamboli
सक्ती का माँ महामाया मंदिर कुछ लोगो के लिए बना कमाई का अड्डा, ज्योति कलश के नाम पर की जा रही है लूट..

सक्ती 23 मार्च 2026 - "सक्ती का माँ महामाया मंदिर बना कमाई का अड्डा" खबर का यह शीर्षक देख कर आप हमें नास्तिक समझ सकते है या फिर गाली भी दे सकते है और कोई बड़ी बात नही की घर पर हमला या फिर थाने में FIR भी दर्ज करा सकते है क्योंकि हमारी यह खबर कुछ लोगो के सीने में कील की तरह चुभेगी।

बीते रविवार को हमने अपनी वेबसाइट पर " माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद" शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी जिसमे टोकन के जरिये भंडारा प्रशाद बेचने संबंधी मामले का खुलासा किया था।

आज बात करते है सक्ती के माँ महामाया मंदिर में जलने वाले ज्योति कलश के बारे में.. तो शुरुआत करते है रतनपुर से तो रतनपुर के माँ महामाया देवी मंदिर में जलने वाले ज्योति कलश की तय राशि इस नवरात्रि में 701/- रुपये है। इसी तरह चंद्रपुर के माँ चंद्रसेनी में इस साल प्रज्ज्वलित हुए ज्योति कलश की तय राशि 751/- रुपये है और अड़भार में माँ अष्टभुजी मंदिर में इस साल प्रज्ज्वलित हुए ज्योति कलश की तय राशि 701/- रुपये है लेकिन सक्ती के माँ महामाया मंदिर में प्रज्ज्वलित हुए ज्योति कलश की राशि 1001/- रुपये है।

अब ऐसे में यह सवाल पैदा होता है कि बाकी सभी मंदिरों में तेल ज्योति कलश की राशि 701/- और 751/- रुपये है तो सक्ती के माँ महामाया मंदिर में तेल ज्योति कलश की राशि 1001 रुपये क्यो है। क्या इस मंदिर में तेल खाड़ी के देशों से मंगाई जाती है या फिर कोई बादाम या काजू के तेल से ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की जाती है। या फिर मामला कुछ और है।हमरी जानकारी में कुछ ऐसे लोगो का नाम है जो सक्ती में रहते हुए भी अन्य मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराते है और इसके पीछे वजह है कीमत और कुछ लोगो की मनमानी।

सक्ती के माँ महामाया मंदिर को लेकर एक के बाद एक खुलासा होते रहेगा क्योंकि कहानी बहुत लंबी है..।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH