सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती , 22-03-2026 9:28:53 PM
Anil Tamboli
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

सक्ती 22 मार्च 2026 - सक्ती आस्था का प्रतीक सक्ती की ऐतिहासिक माँ महामाया मंदिर में हर नवरात्रि पर्व पर रात के वक्त लगने वाला भोग प्रशाद (भंडारा) कुछ कथित लोगो की बफौती बन गई है यही वजह है कि दान के रुपयों से लगने वाले भंडारा प्रशाद को बेच कर कुछ लोग अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए है।

दरअसल रविवार को सक्ती के महामाया मंदिर में मोतीलाल देवांगन (राधिका फैसन) द्वारा 13 हजार की राशि देकर भंडारा लगवाया गया था लेकिन मंदिर प्रबंधन द्वारा दान के पैसे से बने भंडारा प्रशाद को टोकन के माध्यम में बेच दिया गया। एक तरफ जँहा श्रद्धालु माँ के भोग पाने के लिए घंटो तक लंबी कतार में लगे रहे तो दूसरी तरफ टोकन कटा कर भंडारा प्रशाद पाने वालों की भी लंबी कतार लगी रही। दुःखद पहलू यह है कि ना तो ठीक तरह से टोकन कटाने वालो को भंडारा प्रशाद मिल पाया और ना कतार में लगे लोगो को।

रविवार को आयोजित इस भंडारा प्रशाद वितरण में घोर अब्यवस्था रही और इसकी पूरी जिम्मेदारी माँ महामाया प्रबंधन को जाती है जिसने एक लकवाग्रस्त नौकर के कंधे पर मंदिर की पूरी ब्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौप दी थी। छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर, रतनपुर, अड़भार , डोंगरगढ़ और जगदलपुर में भी आदिशक्ति माँ महामाया का मंदिर है लेकिन वंहा से इस तरह की खबर इसलिए निकाल कर नही आती है क्योंकि वंहा ट्रस्ट बना हुआ है जो हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करती है।

लेकिन सक्ती के महामाया मन्दिर में ना तो कोई ट्रस्ट है और ना कोई समिति जो इस मंदिर की जिम्मेदारी उठाती हो। यही वजह है कि यह मंदिर किसी एक ब्यक्ति कि बफौती बन कर रह गई है और वह जो चाहे वो करते रहता है। ऐसे में जरूरत है कि छत्तीसगढ़ के अन्य मंदिरों की तरह सक्ती के माँ महामाया मंदिर को भी ट्रस्ट बनाया जाय जिसका अध्यक्ष कलेक्टर रहे और हर नवरात्रि में कुल संपत्ति का ऑडिट हो जिससे मंदिर की संपत्ति किसी के बाप की बफौती ना बनी रहे।

कहानी अभी जारी रहेगी..

सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH