सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती , 22-03-2026 1:30:22 PM
सक्ती 22 मार्च 2026 - अश्लील मोबाईल स्क्रीनशॉट के जरिये सक्ती थाना क्षेत्र की महिला को ब्लैकमेल कर लाखो रुपए वसूल करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 308 (2), 308 (5), 338 के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायायिक रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी का नाम अंकित तिवारी है और वो गंगापुर काॅलोनी, किदवई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने 09 मार्च 2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पहचान जीवन साथी डॉट कॉम के जरिये गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित तिवारी से हुई थी। अरोपी अंकित तिवारी ने उसके बेटे को अपना कर शादी करने का झांसा देते हुए विडियो कॉल करके दबाव बनाकर मनमानी करने लगा।
महिला द्वारा मना करने पर आरोपी से उसे विडियों काल की अश्लील स्क्रीनशाॅट दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा और महिला से 05 से 07 लाख वसूल लिए जिसके बाद आरोपी अंकित तिवारी फिर से पैसे की मांग करने लगा साथ ही पैंसे नही देने पर विडियों काॅल की स्क्रीनशाॅट को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अब तक 8 से 9 लाख रूपये वसूल चुका है। महिला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी के दिये गये पता की दबिश देने हेतु वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम सक्ती के द्वारा आरोपी के निवास गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश से आरोपी अंकित तिवारी पिता स्व देव नारायण तिवारी उम्र 33 वर्ष को पकड़ा, आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

















