गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

बिहार , 19/03/2026 6:00:44 PM
Anil Tamboli
गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

पटना 19 मार्च 2026 - बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को पुलिस अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की सूचना पर नीलम होटल में छापेमारी के लिए पहुंची थी, लेकिन होटल में कुछ और ही चल रहा था। पुलिस ने इस दौरान 4 लड़की और 4 लड़कों के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। यह पूरा मामला मोकामा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल मोकामा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोकामा थाना क्षेत्र के नीलम होटल में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के बाद जब टीम ने बुधवार को SDM गरिमा लोहिया और SDOP आनंद कुमार के नेतृत्व में होटल नीलम में छापेमारी की तो होटल नीलम में गैस की कालाबाजारी के साथ ही सेक्स रैकेट भी चल रहा था।

टीम ने जब होटल के कमरों की तलाशी ली, तो 4 लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी के साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया, जो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट की भी पुष्टी करती है। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक को भी अपनी हिरासत में ले लिया। 

अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भी खुलासा
पुलिस की टीम की ओर से होटल नीलम में सेक्स रैकेट के खुलासे के साथ ही भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। आरोप है कि होटल में घरेलू और व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग का धंधा लंबे समय से चल रहा है।        

इस मामले में मोकामा थाना प्रभारी कुणाल कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस सिंडिकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH