नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

महाराष्ट्र , 18-03-2026 5:07:36 PM
Anil Tamboli
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

नासिक 18 मार्च 2026 - मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात को महिला से रेप के आरोप में नासिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दफ्तर से 58 पोर्न वीडियो मिले हैं। जिससे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का संदेह गहरा गया है। अशोक खरात के ऑफिस में बड़े नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक चक्कर लगाते थे। इससे इसकी गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों और बड़ी हस्तियों में हड़कंप मच गया है।

खुद को कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात उर्फ स्वघोषित कैप्टन को नासिक की सरकारवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। 35 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक खरात को गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इसके बाद खरात के काले कारनामों की पोल खुल गई है। पुलिस को खरात के दफ्तर से जो सबूत मिले हैं, उससे पूरे महाराष्ट्र में खलबली मच गई है।

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, अशोक खरात ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो खरात के कार्यालय से चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हाथ लगे। जांच के दौरान पुलिस को एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें 58 पोर्न वीडियो हैं। इन वीडियो में कई महिलाओं और कथित सेलिब्रिटीज के नाम सामने आने की संभावना है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि वो महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ अत्याचार करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।

कैप्टन खरात के संबंध बड़े-बड़े राजनेताओं से रहे हैं। वो उनका भविष्य बताने के लिए मशहूर था। यही नहीं कई सेलिब्रिटीज का भी वो ज्योतिषी रह चुका है। अब नासिक क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि इन 58 वीडियो में किन-किन महिलाओं और रसूखदार लोगों के चेहरे हैं। इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH