छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

कोरबा , 18/03/2026 2:29:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

काेरबा 18 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में एक सड़क हादसे की खबर आ रही है यँहा कोयला से भरा ट्रेलर बाइक सवारो के ऊपर पलट गया। कोयला लोड ट्रेलर के नीचे दबने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। यह हादसा कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा के पास की है।

जानकारी के मुताबिक दीपका से पाली जा रहे एक कोयला लोड ट्रेलर ने पाली की ओर जा रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और अचानक पलट गया। बाइक सवार तीन लोग काेयला से भरे ट्रेलर के नीचे दब गए। इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ओम प्रकाश 30 वर्ष, बृजपाल सिंह 25 वर्ष और मंगल सिंह 50 वर्ष सभी पोटापानी के रहने वाले थे।

हादसा इतना भयावह था, युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रेलर के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन के जरिए कोयला को हटाने का काम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाए। विशेषकर उस संस्थान में जहां मृतक कार्यरत थे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH