बिलासपुर 20 सितंबर 2026 - बिलासपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है. जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 16 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. संबंधित कर्मचारियों को नई जगह पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले में खासतौर पर पचपेड़ी, कोनी और तोरवा थानों में कई बदलाव किए गए हैं।

आदेश के अनुसार ASI प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा गया है. प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे का तबादला थाना सिविल लाइन से थाना कोनी किया गया है. आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से पुलिस लाइन भेजा गया है. आरक्षक विद्या सागर खटकर का तबादला पचपेड़ी से थाना कोटा और आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे का पचपेड़ी से थाना तोरवा किया गया है।

इसी क्रम में आरक्षक सतीश कुमार को थाना पचपेड़ी से थाना तारबाहर, आरक्षक ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से पचपेड़ी तथा आरक्षक मनमोहन कौशले को कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है. आरक्षक महेन्द्र कुमार रजवाड़े का तबादला थाना तोरवा से कोटा किया गया है. आरक्षक नीरज कुमार पोर्ते को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और आरक्षक तोमर सिंह को थाना तारबाहर से पचपेड़ी भेजा गया है.

आरक्षक मुकेश कुमार राय का तबादला तोरवा से पचपेड़ी किया गया है. आरक्षक मनोज कुमार सिंह और आरक्षक मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है. महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना भेजा गया है. वहीं महिला आरक्षक सीता साहू का तबादला महिला थाना से चौकी जुनापारा किया गया है।