सक्ती - अगर Y N शर्मा की टीम ने सूझबूझ और हौसला नही दिखाया होता तो आज पुलिस विभाग में पसरा होता मातम, जाने क्या है मामला

सक्ती , 08/03/2026 4:52:25 PM
Anil Tamboli
सक्ती - अगर Y N शर्मा की टीम ने सूझबूझ और हौसला नही दिखाया होता तो आज पुलिस विभाग में पसरा होता मातम, जाने क्या है मामला

सक्ती 08 मार्च 2026 - सक्ती यातायात विभाग के जवानों ने अगर शनिवार 07 मार्च 2026 की रात अगर सूझबूझ के साथ हौसला ना दिखाया होता तो आज कई ट्रैफिक जवानों को ट्रक चालक ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया होता। दरअसल रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र से लोहे का एंगल से भरा हुआ ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147 चोरी हो गया था। रायगढ़ पुलिस कंट्रोल द्वारा सक्ती पुलिस कंट्रोल रूम को चोरी गये ट्रक की जानकारी देते हुए पकड़ने हेतु सूचित किया।

सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा इस सूचना को वायरलेस पर प्रसारित किया गया साथ ही यातायात कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 313 राजेश घिरदे को उसके निजी मोबाइल पर जानकारी दी गई। इसके आधार पर यातायात प्रभारी निरीक्षक Y N शर्मा द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग एवं चेकिंग पार्टी तथा पाईंट पर तैनात जवानों को नाकाबंदी हेतु निर्देशित किया गया।

इस सूचना पर वाहन चेकिंग पाईंट में लगे आरक्षक क्रमांक 197 दिलेवर साहू, आरक्षक क्रमांक 238 हिरेंद्र सिंह, आरक्षक क्रमांक 249 विजय जोंडे और आरक्षक क्रमांक 240 सुभाष सिदार द्वारा मसनिया के पास चोरी किये गए ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी चालक ने ट्रेलर को नहीं रोका और कट मारकर निकल गया।

इसके बाद कंचनपुर के फुलवारी चौक में तैनात आरक्षक क्रमांक 199 जय प्रकाश गवेल के साथ मौके पर उपस्थित आर. 90 रमेश घिरहे, आर. 260 राकेश हरवंश द्वारा भी वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया।

दो प्रयास असफल होने पर जेठा में SP कार्यालय के पास हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक क्रमांक 222 सरजुन सिंह, आरक्षक क्रमांक 147 रूपेश कंवर को हायवे को जाम करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद रोड पर अन्य वाहनों को दोनों ओर से रोककर नाकाबंदी की गई। वही पीछे से यातायात पुलिस की दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार मसनिया से वाहन का पीछा किया जा रहा था, लिहाजा आरोपी ट्रेलर चालक की वाहन क्रमांक RJ 48 GP 3147 के साथ पकड़ा गया।

आरोपी चालक को नीचे उतारकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुलदीप राज पिता हिममत सिंह निवासी प्रतापपुर थाना सावड़ा जिला अजमेर (राजस्थान) का निवासी होना बताया। पूरी घटना की जानकारी यातायात प्रभारी निरीक्षक Y N शर्मा के द्वारा SP प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। उनके निर्देश के अनुसार आरोपी चालक को बाराद्वार थाने में रखा गया और रायगढ़ कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोतरारोड थाने की पुलिस टीम द्वारा बाराद्वार थाना पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH