प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड , 06/03/2026 7:22:40 PM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बोकारो 06 मार्च 2026 -  झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव की है, जहां ग्रामीणों ने गुरुवार को दोनों के शव एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए देखे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। युवक और युवती अपने रिश्ते को लेकर घरवालों पर विवाह के लिए दबाव बना रहे थे। हालांकि, दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह के लिए कुछ समय मांगा था और करीब एक वर्ष बाद शादी कराने की बात कही थी। माना जा रहा है कि इसी बात से दोनों निराश थे।

होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने घरों से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे नहीं लौटे। परिजनों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH