छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग , 06/03/2026 6:54:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग 06 मार्च 2026 - पाटन थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह तालाब के आसपास टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पाटन पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पाटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर जिले के सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था और होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, युवक होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया था, जहां संभवतः गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पाटन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH