सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

बिलासपुर , 06/03/2026 10:56:08 AM
Anil Tamboli
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

बिलासपुर 06 मार्च 2026 - इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एवं ट्रेनों के सुरक्षित तथा सुचारु परिचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल अंतर्गत नई रेल लाइनों, दोहरीकरण, तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन के कार्य व्यापक स्तर पर प्रगति पर है। इसी क्रम में बिलासपुर - झारसुगुड़ा रेल खंड के मध्य लगभग 206 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है।

इस परियोजना के अंतर्गत सारागाँव देवरी - बाराद्वार - सक्ती स्टेशनों के मध्य 22.2 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत नई चौथी लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इंटरलॉकिंग सहित समस्त तकनीकी कार्यों की पूर्णता के पश्चात् दक्षिण पूर्व सर्किल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के. मिश्रा द्वारा दिनांक 05 एवं 06 मार्च 2026 को इस नई चौथी लाइन का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित स्टेशनों के केबिन, पैनल रूम, यार्ड, इंटरलॉकिंग व्यवस्था, क्रॉसिंग, प्वाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरणों का गहन परीक्षण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोटर ट्रॉली के माध्यम से भी निरीक्षण संपन्न किया जाएगा।
दिनांक 06 मार्च 2026 को इस खंड में ओएमएस कोच के साथ हाई-स्पीड ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा, जिससे लाइन की संरक्षा, स्थिरता एवं परिचालन क्षमता का परीक्षण किया जा सके।

रेलवे प्रशासन ने आम जनता से सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से अपील की है कि निरीक्षण एवं हाई-स्पीड ट्रेन परीक्षण की अवधि के दौरान उक्त रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की आवाजाही न करें, रेलवे लाइन के आसपास न आएं तथा अपने मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH