सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

सक्ती , 06/03/2026 9:24:19 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

सक्ती 06 मार्च 2026 - सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरखापाली में होली के दिन विवाद के बाद मारपीट, लूटपाट और आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने गांव के वर्तमान सरपंच के पति सनत पटेल सहित करीब 25 से 30 लोगों पर हमला करने, घर में आग लगाने और कीमती सामान लूटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मालखरौदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष के आनन्द राम कुर्रे और सुकदेव कुर्रे (32) निवासी ग्राम गोरखापाली होली की सुबह लगभग 9 बजे वे गांव के सरपंच के घर के पीछे स्थित डबरी तालाब के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें गांव से बाहर निकालने की धमकी देने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपितो ने शराब पिलाने की मांग की और मना करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों के साथ उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शिकायत के अनुसार, जब सुकदेव कुर्रे ने मामले को शांत कराने और बीच-बचाव का प्रयास किया, तब धक्का-मुक्की के दौरान गांव का कोटवार गिर पड़ा और उसे चोट लग गई। इस घटना के बाद मामला और अधिक उग्र हो गया। आरोप है कि कुछ ही देर में करीब 25 से 30 लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ करते हुए घर में आग लगा दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि आगजनी में उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से घर में रखा लगभग 25 लाख रुपये मूल्य का डीजे सेट, करीब 5 लाख रुपए का पिकअप वाहन और एक बुलेट जलकर राख हो गई।

इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने लाठी- डंडों और अन्य हथियारों के साथ घर को चारों ओर से घेर लिया था। स्थिति को देखते हुए परिवार के लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घर के पीछे के दरवाजे से भागना पड़ा। किसी तरह वे मालखरौदा थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH