भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

देश , 06/03/2026 12:53:01 AM
Anil Tamboli
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी 06 मार्च 2026 - असम में गुरुवार को एक चिंताजनक घटना सामने आई जब भारतीय वायु सेना के एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su- 30 MKI का रडार से अचानक संपर्क टूट गया। विमान नियमित उड़ान पर था, लेकिन कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ उसका संपर्क समाप्त हो गया। अनहोनी की आशंका के बीच असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया था।

वहीं इस मामले में भारतीय वायुसेना की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि Su-30 MKI एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। उसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

न्यूज18 के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने शाम को पहाड़ियों पर धमाके की आवाज सुनी है हालांकि अभी तक कोई तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आई है। पहाड़ियों से धुएं का गुबार देखने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जिस जगह विमान गायब हुआ है, स्थान भौगोलिक रूप से काफी कठिन है। मौके पर वायुसेना के अधिकारी पहुंच रहे हैं।

सुखोई Su‑30MKI 2 इंजन वाला बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है, जो वायु रक्षा, लंबी दूरी के हमलों और निगरानी जैसे मिशनों में इस्तेमाल किया जाता है।यह विमान 2,100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से एक बार में 3,000 किलोमीटर तक उड़ सकता है। इसमें 12 हार्ड प्वाइंट है, जिनमें 8,000 किलो वजनी हथियार लगाए जा सकते हैं। इसे ब्रह्मोस मिसाइलों से भी लैस किया गया है। ये अधिकतम 56,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH