छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..

बिलासपुर , 05/03/2026 6:28:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..

बिलासपुर 05 मार्च 2026 - तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय युवक ने वीडियो बना लिया, जिसे से युवती के भाई ने देख लिया। जब उसने आवाज लगाई तो युवक भागने लगा। इसी दौरान युवती की बुआ ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। बाद में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई से मारपीट की। इसी बीच उस पर चाकू से हमला भी कर दिया। युवती की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने छेड़खानी और अपने बेटे पर हमले की शिकायत की है। महिला ने बताया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपनी ननद के घर गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था।

महिला के अनुसार उसी समय उसकी बेटी के छोटे भाई ने भी युवक को वीडियो बनाते देख लिया। इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गई। उन्हें देखकर आरोपी मोनिस वहां से भागने लगा, लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद रात करीब सात बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था। इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया।

तीनों ने मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों से छुड़ाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH