छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

बिलासपुर , 05/03/2026 5:48:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

बिलासपुर 05 मार्च 2026 - बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और जलेश्वर साहू को साथ लेकर थाने आई, जहां वह मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी ने पुलिस को फोन कर बताया कि जिन लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी, वही लोग घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी टीम के साथ फिर से गांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में निपनिया के पास आरोपियों की एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।

पुलिस टीम कार चालक को पकड़कर थाने ले जा रही थी। तभी गांव के जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोपियों ने कार चालक को छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक संतोष मरकाम से भी आरोपियों ने मारपीट की। टीआई अवनीश पासवान ने युवकों को समझाने की कोशिश की। तब आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। इससे टीआई भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही आरोपी और उनके साथी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने किसी तरह कार चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH