छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 05/03/2026 12:04:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 05 मार्च 2026 - राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खारून रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब युवक को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक के आसपास जमीन पर खून के धब्बे फैले हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की ताकि घटना के बारे में शुरुआती जानकारी जुटाई जा सके। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान राजा साहू, निवासी चुना भट्टी के रूप में की है।

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH