छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट

कोरबा , 05/03/2026 11:33:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट

कोरबा 05 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में देर रात एक हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र की है।

बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी कारण मंडी प्रभारी राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ केंद्र परिसर में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस बीच देर रात एक हाथी उपार्जन केंद्र परिसर में घुस आया और झोपड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर सो रहे राजेश कुमार पर हमला कर दिया।

हाथी के हमले में राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मृतक राजेश कुमार रजगामार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH