छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त

मुंगेली , 02/03/2026 1:21:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त

मुंगेली 02 मार्च 2026 - भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भाजपा पार्षद हैं, जिसका नाम लोकेश उर्फ लक्की कश्यप बताया जा रहा है। बता दें कि लोकेश नगर पंचायत जरहागांव का पार्षद है।

SSP भोजराम पटेल को 01 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास ब्राउन शुगर बिक्री के लिए एकत्रित हो रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और थाना जरहागांव की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने पांचों संदिग्धों की मौके पर विधिवत तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से अलग-अलग पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में रखी 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,65,000 बताई गई है।

इसके अतिरिक्त मौके से 06 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50,000), होंडा साइन क्रमांक CG 28 P 1199 (कीमत लगभग ₹65,000),1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (कीमत लगभग ₹1,000)जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3,81,000 आंकी गई है।

पुलिस का कहना हैँ कि पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने स्वीकार किया कि वह उत्तरप्रदेश के नैनी प्रयागराज से नगद एवं ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।थाना जरहागांव में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 21 (ख) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

समीर कश्यप (24 वर्ष)
सियाराम कश्यप (25 वर्ष)
विरेन्द्र श्रीवास (34 वर्ष)
लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (35 वर्ष)
रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा (27 वर्ष)

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH