छत्तीसगढ़ - बाप ने अपने सगे बेटे को कराया गिरफ्तार, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर घर मे किया था यह कांड

सूरजपुर , 22/02/2026 5:26:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाप ने अपने सगे बेटे को कराया गिरफ्तार, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर घर मे किया था यह कांड

सूरजपुर 22 फरवरी 2026 - विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता खुद अपने बेटे के खिलाफ चोरी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई, क्योंकि आम तौर पर परिवार के भीतर होने वाले विवादों में ऐसी स्थिति कम ही देखने को मिलती है।

मामले के अनुसार, कुमदा बस्ती निवासी रामविलास ने विश्रामपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे दिगंबर ने अपने साथी मुन्ना पैकरा के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत में रामविलास ने बताया कि आरोपी बेटे ने पहले घर का ताला तोड़ा और घर में रखा लगभग तीन क्विंटल धान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों पर एक बाईक चोरी करने का भी आरोप लगा।

पिता की शिकायत सुनकर पुलिस पहले तो अचंभित रह गई, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। विश्रामपुर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहां प्राथमिक जांच में घर से धान चोरी की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों ने जयनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने उसी चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर अपने घर तक पहुंच बनाई। इसके बाद घर में ताला तोड़कर धान चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

ताज़ा समाचार

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH