जवान बहु के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ससुर ने रची साजिश, पहले बहु के प्रेमी को बुलाया उसके बाद..

उत्तर प्रदेश , 21/02/2026 1:51:21 PM
Anil Tamboli
जवान बहु के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ससुर ने रची साजिश, पहले बहु के प्रेमी को बुलाया उसके बाद..

शामली 21 फरवरी 2026 - उत्तर प्रदेश के शामली में रिश्तों के कत्ल की वारदात सामने आई है. कैराना में एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बनाने में नाकाम होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस मर्डर को आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की गई थी।

दरअसल, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इससोपुर खुरगान में 14 फरवरी को मस्कुरा नामक महिला का शव उसके बंद कमरे में मिला था. मृतका के ससुर अब्बास ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला. ससुर अब्बास अपनी बहू पर गलत नजर रखता था और उसे हासिल करने के लिए उसने एक लंबा षड्यंत्र रचा. उसने बहू का विश्वास जीतकर उसके पूर्व प्रेमी को घर बुलाने की छूट दी, ताकि वह उसकी कमजोरी जान सके।

पुलिस जांच में सामने आया कि अब्बास ने मस्कुरा को पिता की तरह प्यार देने का ढोंग कर विश्वास में लिया. उसने बातों-बातों में बहू के शादी से पहले के प्रेम प्रसंग का पता लगा लिया. अब्बास ने उसे उकसाया कि उसका पति काम के लिए बाहर रहता है, इसलिए वह अपने प्रेमी को घर बुला सकती है. मस्कुरा इस जाल में फंस गई और प्रेमी को घर बुलाने लगी. अब्बास खुद उस प्रेमी को घर लाता और छोड़ कर आता था, ताकि वह बहू को पूरी तरह अपने काबू में कर सके।

वैलेंटाइन के दिन' अब्बास ने अपनी घिनौनी योजना को अंजाम दिया. रात में प्रेमी के जाने के बाद अब्बास अंदर दाखिल हुआ और बहू के सामने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की. जब मस्कुरा ने इस बात का विरोध किया, तो हवस में अंधे हुए ससुर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

सुबह अब्बास ने शोर मचाया कि बहू ने खुद को कमरे में बंद कर जान दे दी है. उसने पुलिस और परिजनों पर पोस्टमार्टम न कराने का दबाव भी बनाया. एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए आरोपी ससुर अब्बास और साक्ष्य छिपाने के आरोपी पति सलमान को जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH