छत्तीसगढ़ - अब इस गांव में एक दूसरे की चुगली करना लोगो को पड़ेगा भारी, चुगली करते पाए जाने पर देना होगा भारी भरकम जुर्माना

बालोद , 20/02/2026 6:06:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अब इस गांव में एक दूसरे की चुगली करना लोगो को पड़ेगा भारी, चुगली करते पाए जाने पर देना होगा भारी भरकम जुर्माना

बालोद 20 फरवरी 2026 - गलती पर जुर्माने की कार्रवाई तो आपने देखी-सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि चुगली करने पर भी जुर्माना लगता है ? जी हां छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक गांव ने ऐसा ही अनोखा और चौंकाने वाला फैसला लिया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांव के लोगोें ने एकराय होकर चुगली कर एक-दूसरे के बीच फसाद और विवाद कराने वालों पर 5 हजार रूपये का जुर्माना तय किया है। ये अनोखा फैसला बालोद के ग्राम मेढ़की के समस्त ग्रामवासियों ने गुरुवार को किया।

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से तय किया कि गांव में सार्वजनिक या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति द्वारा एक-दूसरे की बातों को इधर-उधर करना गलत होगा। ऐसे भड़काने वाले चुगलखोरों के खिलाफ गांव ने 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड वसूलने का फैसला किया है। गांव वालों का मानना है कि छोटी दिखने वाली चुगली कई बार बड़े विवादों की जड़ बन जाती है।

एक व्यक्ति की बात दूसरे तक तोड़- मरोड़ कर पहुंचाने से आपसी रिश्तों में दरार आती है। परिवारों और पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ता है और गांव का माहौल खराब होता है। इसी सामाजिक समस्या पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर जुर्माने का सख्त निर्णय लिया है। इसके साथ ही सामाजिक व धार्मिक भोज के आयोजन में शराब सेवन कर पहुंचने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया है।

बता दे इससे पहले गांव में व्याप्त नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने पांच वर्ष पहले भी सामूहिक बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड का फैसला लिया गया था। ग्रामीणों ने गांव की गली-मोहल्लों और सरहद में शराब बेचने वालों पर 10 हजार रुपये का दंड और सूचना देने वाले लोगों को पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये देने का प्रस्ताव पारित किया था। गांव के इस सामूहिक फैसले के बाद आज गांव का माहौल पूरी तरह शांत है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH