छत्तीसगढ़ के 05 नामी सटोरिये कोलकाता से गिरफ्तार, हॉटल में बैठ कर खेला रहे थे क्रिकेट सट्टा, देखे सभी के नाम..

रायगढ़ , 20/02/2026 5:54:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 05 नामी सटोरिये कोलकाता से गिरफ्तार, हॉटल में बैठ कर खेला रहे थे क्रिकेट सट्टा, देखे सभी के नाम..

रायगढ़ 20 फरवरी 2026 - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोलकाता के एक होटल में छापेमारी कर 5 कुख्यात सटोरियों और उनके 2 साथियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया। इस कार्रवाई के दौरान 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 3,600 रुपये नगद समेत करीब 6.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस पूरे मामले का खुलासा SSP शशि मोहन सिंह ने किया है।

दरअसल SSP शशि मोहन सिंह को सूत्रों से सूचना मिली कि फरार आरोपी कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को कोलकाता रवाना किया गया। पुलिस टीम ने हावड़ा स्थित एक होटल में छापा मारकर स्थायी वारंटी धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी समेत दो अन्य व्यक्तियों अंकित सराफ और अजीत विश्वास को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन से जुड़ी सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप के जरिए सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और हिसाब-किताब की जांच में पिछले एक माह में करोड़ों रुपये के सट्टे का लेन-देन सामने आया है।

गिरफ्तार सभी स्थायी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं अंकित सराफ और अजीत विश्वास की भूमिका की जांच जारी है। संलिप्तता पाए जाने पर इनके खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

गिरफ्तार सटोरिए / स्थायी वारंटी

01 - धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व. देवी प्रसाद शर्मा, उम्र 53 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, रायगढ़ चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ (छ.ग.)

02 - शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर, उम्र 33 वर्ष, निवासी तुर्कापारा चांदनी चौक, थाना कोतवाली रायगढ़ (छ.ग.)

03 - मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहूर, उम्र 35 वर्ष, निवासी चांदनी चौक तुर्कापारा, थाना कोतवाली रायगढ़ (छ.ग.)

04 - मोहम्मद फारूक पिता मोहम्मद आशिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी तुर्कापारा चांदनी चौक, जिला रायगढ़ (छ.ग.)

05 - रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी कच्ची खोली सिंधी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर रायगढ़ (छ.ग.)

आरोपियों के साथ पकड़े गए व्यक्ति

01 - अंकित सराफ पिता विनोद सराफ, उम्र 34 वर्ष, निवासी पैलेस रोड कोष्टापारा, थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)

02 - अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोगा मंदिर चौक, थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ.ग.)

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH