सक्ती के युवक से साढ़े आठ करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी विश्वजीत देवनाथ पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 20/02/2026 1:13:30 PM
Anil Tamboli
सक्ती के युवक से साढ़े आठ करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी विश्वजीत देवनाथ पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा 20 फरवरी 2026 - शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 8 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार के अलावा दर्जनभर अलग-अलग बैंकों का चेक बुक, 9 डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत आधार कार्ड, पेन कार्ड और नगद बरामद किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल सक्ती निवासी भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष ने चांपा थाने में 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अकाउंटेंट का काम करता है। उसकी जान पहचान चांपा निवासी मेहंदी लाल देवांगन के माध्यम से कोलकाता निवासी विश्वजीत देवनाथ से 2021 में हुई थी। विश्वजीत देवनाथ ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उसे पर 5% ब्याज प्रति महीना दूंगा। इसके अलावा उसने दूसरे लोगों से भी इन्वेस्टमेंट करने पर कमीशन देने की बात कहीं।

पीड़ित ने झांसे में आकर खुद और दूसरे लोगों का 8 करोड़ 45 लाख रुपये नगद, RTGS, NEFTएवं चेक के माध्यम से निवेश करवाया। लोगों को झांसे में लेने और विश्वसनीयता कायम करने के लिए कुछ लोगों को आठ माह और कुछ लोगों की एक ,दो माह तक पांच प्रतिशत ब्याज के रूप में दिया था। जिसके चलते लोगों में विश्वसनीयता कायम हुई और लोगों ने करोड़ों रुपये लगा दिए।

कुछ समय बाद आरोपी कंपनी को घाटा होने की बात कह तुरंत पैसे नहीं होने का हवाला दे बाद में एकमुश्त राशि देने की बात कहता रहा। फिर बाद में मुकर गया। पीड़ित की शिकायत विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट कर लाभ प्राप्त करने पर चांपा थाने में धोखाधड़ी कर अपराध कायम किया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल को उसके पते से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी के पैसों से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर की पुताई करवाना और सोना IDBI बैंक में रखना बताया।

आरोपी विश्वजीत देवनाथ के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग अलग बैंकों का चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइवरी लाइसेंस, तीन नग महंगे मोबाइल व तीस हजार रुपये नगद बरामद किया गया।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH