सक्ती - महतो कार्यकाल में उपेक्षित ट्रैफिक जवानों को अब जा कर मिला उचित सम्मान, SP के हाथों पुरस्कृत होकर हुए गदगद

सक्ती , 19/02/2026 5:58:30 PM
Anil Tamboli
सक्ती - महतो कार्यकाल में उपेक्षित ट्रैफिक जवानों को अब जा कर मिला उचित सम्मान, SP के हाथों पुरस्कृत होकर हुए गदगद

सक्ती 19 फरवरी 2026 - लगभग दो साल के महतो कार्यकाल में हर तरह की उपेक्षा और उलाहना सह सह कर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने ट्रैफिक जवानों को अब जा कर सम्मान मिला है। इस सम्मान को पा कर ट्रैफिक के जवान गदगद है और पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की कसम खाई है

बता दे कि सक्ती जिले में माह जनवरी में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अंतर्गत हेलमेट वितरण, वाहन चालको को यातायात नियमो की समझाईस, विद्यालयो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त यातायात पुलिस सक्ती द्वारा सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम का सफल संचालन किया था।

जिसके फलस्वरूप सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा सक्ती जिले की यातायात टीम को अपने बंगले के कैम्प कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर यातायात निरीक्षक YN शर्मा, ASI सुरेन्द्र सिंह, सुकुल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थें।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा सक्ती मे दिनांक 15 फरवरी 2026 को आयोजित शिव बारात में कुशल प्रबंधन के लिए भी पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा कर्मचारियो को उद्बोधन में बताया कि यातायात व्यवस्था किसी भी शहर का आईना होती हैं, अगर आईना साफ रहेगा तो तस्वीर स्वभाविक रूप से सुंदर दिखेगी। साथ ही SP प्रफुल्ल ठाकुर ने तीन सवारी, बिना नंबर, बिना हेलमेट एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिए।

सक्ती जिला बनने के उपरांत पहली बार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलने से पूरी यातायात टीम के जवान प्रसन्न दिखे तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

सक्ती - महतो कार्यकाल में उपेक्षित ट्रैफिक जवानों को अब जा कर मिला उचित सम्मान, SP के हाथों पुरस्कृत होकर हुए गदगद

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH