संभाग के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल का डॉक्टर निकला कोरोना पाजेटिव , आधे से ज्यादा स्टाफ को किया जा रहा है ,,,
छत्तीसगढ़ , 02-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 02 जून, 2020 - छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। बिलासपुर में सोमवार को कोरोना के जो नये केस सामने आये हैं। उनमें एक डाक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक डाक्टर सिम्स में ही पदस्थ हैं और अस्पताल में डेंटिस्ट हैं।
बिलासपुर के ही रहने वाले इस डाक्टर की पहचान होने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक डेंटिस्ट डॉक्टर की कोविड वार्ड में पदस्थ डाक्टरों के साथ उठना-बैठना था।
हालांकि डॉक्टर को संक्रमण अस्पताल में हुआ या फिर कहीं अन्य तरीके से वो संक्रमण की चपेट में आया, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है।
इधर डाक्टर के संक्रमित मिलने के बाद कई अन्य अस्पताल के स्टाफ को भी क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, प्रदेश में कल फिर एक बार 45 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं कल दिन भर में 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए, उसके बाद प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 427 पहुंच गई है।
आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना की मार बिलासपुर संभाग ही झेल रहा है।
संभाग का मुंगेली जिला सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में है, जहां से 81 केस अभी तक सामने आ चुके हैं।
वहीं बिलासपुर संभाग में 234 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 181 अभी एक्टिव केस हैं।
बिलासपुर जिले में भी अभी 55 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल मरीजों की संख्या यहां 61 थी।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार