छत्तीसगढ़ - महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से कट्टे की नोक पर लाखो के ज्वेलरी की लूट, पूरे शहर में नाकेबंदी

बिलासपुर , 18/02/2026 10:07:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से कट्टे की नोक पर लाखो के ज्वेलरी की लूट, पूरे शहर में नाकेबंदी

बिलासपुर 18 फरवरी 2026 - बिलासपुर में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और ज्वेलरी शाॅप के संचालक के सिर पर भी हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद ज्वेलरी से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। लूट की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास नकाबपोश हमलावरों ने बाइक और कार से मौके पर पहुंचे। और सराफा कारोबारी की कार के सामने अपनी कार अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने कट्टे से फायरिंग करते हुए कार में बैठे संचालक संतोष तिवारी के सिर पर हथियार से हमला कर दिया।

इस घटना से दहशत में आये कारोबारी कुछ समझ पाते इसी बीच हमलावरों ने ज्वेलरी व्यापारी से कार और ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वहीं जिस मारूति वैन और बाइक से हमलावर मौके पर पहुंचे थे, उसे घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गये। सरेराह कट्टे की नोक पर हुए इस लूट की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस की टीम ने शहर में नाकेबंदी कर फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। वहीं पुलिस की जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात रिकार्ड मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके से बरामद वैन और बाइक के आधार पर लुटेरों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH