छत्तीसगढ़ - सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर , 10-02-2026 6:16:27 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर 10 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश उसके ही क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी। यह पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अन्तोश खलखो (36) के रूप में की गई है, जो कि सूरजपुर पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और बिश्रामपुर के चोपड़ा कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में रहता था।

बताया जा रहा है कि अन्तोश खलखो की ड्यूटी दो महीने से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में लगाई गई थी। 9 फरवरी को ही वह छुट्टी लेकर अपने गांव बिश्रामपुर आया था। 09 फरवरी की रात अन्तोश खाना खाने के लिए अपने ससुराल पहुंचा था, जहां से खाना खाकर वह वापस अपने क्वार्टर लौट गया। रात 10 बजे के आसपास जब उसकी पत्नी आशा क्वार्टर पहुंची, तो अन्तोश पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अन्तोश के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।      

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद मंगलवार  सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अन्तोश ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का भी कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।   

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH