कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही है वेब सीरीज , इस जगह हो रही है शूटिंग , और इस तारीख को होगी रिलीज ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही है वेब सीरीज , इस जगह हो रही है शूटिंग , और इस तारीख को होगी रिलीज ,,
भोपाल 20 दिसम्बर 2020 - शूटिंग हब बने मध्य प्रदेश में फिल्म, वेबसीरीज और टीवी शो की शूटिंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन बात तब महत्वपूर्ण हो जाती है, जब यह किसी खास व्यक्ति की बायोग्राफी हो। इन दिनों उत्तर प्रदेश के नामी गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल से सटे मंडीदीप में शुरू हो गई है। 

गौरतलब है कि 09 जुलाई 2020 को उज्जैन में फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार हुए इस गैंगस्टर का अगले ही दिन उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद विकास दुबे काफी चर्चा में आया था। उसकी कहानी इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला... विकास दुबे। विकास जब उज्जैन में पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसके यही बोल थे। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि विकास दुबे की कहानी को बॉलीवुड जल्द ही फिल्मी रूप दे देगा और ऐसा ही हुआ।

मुंबई के 'द प्रोडक्शन हेडक्वाटर्स' द्वारा विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'हनक' बनाई जा रही है, जिसकी शूटिंग भोपाल के पास मंडीदीप के दाहोद में चल रही है। वेब सीरीज की कहानी मृदुल कपिल की किताब 'मैं कानपुर वाला' पर आधारित है। निर्देशन मनीष वात्सल्य कर रहे हैं और इसमें विकास दुबे का किरदार मनीष गोयल निभा रहे हैं। वेब सीरीज की शूटिंग चार दिसंबर से शुरू हुई है, जो पूरे दिसंबर माह चलेगी। अभी 40 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि यह मार्च 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

मनीष ने बताया कि इन दिनों शूटिंग के लिए दाहोद गांव में विकास दुबे के गांव बिकारू जैसा माहौल तैयार किया गया है। दाहोद के बाद शूटिंग भोपाल और उज्जैन में होगी। विकास दुबे की गिरफ्तारी वाले दृश्यों को उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास शूट किया जाएगा। 

बता दें कि इस वेबसीरीज में मुंबई से अनुराधा मुखर्जी, दयाशंकर पांडेय, खुशबू पुरोहित और संजीव त्यागी के अलावा भोपाल व प्रदेश के करीब 90 कलाकार अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, जो रंगमंच से जुड़े हुए हैं। इसमें युवा रंगकर्मी अपूर्व शुक्ला भी हैं, जो विकास दुबे की गैंग के प्रमुख व्यक्ति मायाशंकर का किरदार निभा रहे हैं।

डायरेक्टर मनीष वात्सल्य ने बताया कि हनक वेबसीरीज में उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर पर आ चुकी वेबसीरीज जैसी ही भाषा और हिंसा होगी। यानी इस वेब सीरीज में अपराधियों के बीच बोली जाने वाली कठोर भाषा होगी। इसके साथ ही कहानी गैंगस्टर पर आधारित होने के कारण हिंसा भी काफी दिखाई जाएगी। हालांकि वेब सीरीज में अंतरंग दृश्य न के बराबर होंगे। 

वात्सल्य के मुताबिक सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेंट की मॉनीटरिंग की बात कही है और इससे हम अवगत हैं। इस सीरीज में ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे किसी को आपत्ति हो। निर्देशक मनीष वात्सल्य ने बताया कि इसमें गैंगस्टर विकास दुबे की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसमें विकास के अपराध की दुनिया में कदम रखने से लेकर पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिसवालों को मारना और फिर फरार हो जाने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना और एनकाउंटर हो जाना तक शामिल होगा। कहानी में जो जैसा है उसे वैसा ही दिखाया जाएगा।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH