आज का राशिफल, दिनांक 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

धर्म / ज्योतिष , 07-02-2026 12:55:08 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

रायपुर 07 फरवरी 2026 - 07 फरवरी का दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 07 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 7 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और आप निर्णय भी सोच समझ कर लेंगे। लेकिन आपको किसी दबाव में आकर कोई काम करने से बचना होगा। कोई साइड इनकम ढूंढने की भी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपकी दिनचर्या भी बेहतर रहेगी। आप योग व व्यायाम करने पर ज्यादा ध्यान देंगे।

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जिस काम में आज डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में भी आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है।

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है और बिजनेस में भी जो योजनाएं लंबे समय से आपको समस्या दे रही थी, वह दूर होगी। किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। पिताजी से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप कुछ नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। परिवार का कोई सदस्य आपसे यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हें भी मना लेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी और आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेगी। संतान को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रतिष्ठा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए टेंशन लेकर आएगा। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में कोई नुकसान होने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी और आप किसी अजनबी पर भरोसा करके समस्याओं को न्योता दे सकते हैं। कानूनी मामला यदि आपका पेंडिंग था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, जो जातक किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे लापरवाही करने से बचना होगा। राजनीति में विरोधी बात बढ़ाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वहां आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करने की आवश्यकता है। बिजनेस में कुछ कामों में गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी मामले को लेकर आप मिल बैठकर निपटाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय आप फुर्सत में बिताएंगे। आप नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।  आपकी अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में भी अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा  होगा। आपका मन आज काफी खुश रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ खाने पीने की चीजे भी लेकर आ सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे।

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि आप अपने कामों को ज्यादा महत्व देंगे, जिससे कि आपकी सेहत गड़बड़ाएगी।  आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको खाने पीने पर थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है और वाणी की सभ्यता आप बनाए रखें। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों के साथ आपको थोड़ा नमी बनाए रखनी होगी।

कुंभ राशि - आज आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ विरोधी आपके धन को गलत योजना में लगा सकते हैं, इसलिए आप किसी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी अपने घर में कर सकते हैं।

मीन राशि - आज आपकी सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कोई सरकारी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और आप अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा।

ताज़ा समाचार

FIR दर्ज करने के एवज में पुलिसकर्मी ने महिला इन्फ्लुएंसर से की सेक्स की डिमांड, शिकायत के बाद हुआ सस्पेंड
FIR दर्ज करने के एवज में पुलिसकर्मी ने महिला इन्फ्लुएंसर से की सेक्स की डिमांड, शिकायत के बाद हुआ सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा खेलाते नरेंद्र और वरुण सोनी रंगेहाथ गिरफ्तार, 22 हजार नगद और सट्टा पट्टी बरामद
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा खेलाते नरेंद्र और वरुण सोनी रंगेहाथ गिरफ्तार, 22 हजार नगद और सट्टा पट्टी बरामद
छत्तीसगढ़ - हॉटल देव के बाहर चली गोली, दो राउंड हुआ फायर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
छत्तीसगढ़ - हॉटल देव के बाहर चली गोली, दो राउंड हुआ फायर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
सक्ती - युवती के साथ गैंगरेप, दिलीप और भुवन ने दिया वारदात को अंजाम, दोनो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ गैंगरेप, दिलीप और भुवन ने दिया वारदात को अंजाम, दोनो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - डेम घुमाने के बहाने 12वी की छात्रा से रेप, सहपाठी छात्र ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - डेम घुमाने के बहाने 12वी की छात्रा से रेप, सहपाठी छात्र ने दिया वारदात को अंजाम
राजधानी में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में 22 लोगो की मौत, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू
राजधानी में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में 22 लोगो की मौत, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू
छत्तीसगढ़ - मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक नाबालिग छात्रा सहित कई जोड़ो को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक नाबालिग छात्रा सहित कई जोड़ो को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते कमिश्नर पी सी अग्रवाल सहित तीन लोग गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते कमिश्नर पी सी अग्रवाल सहित तीन लोग गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - Y N शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही यातायात ब्यवस्था में होने लगा सुधार, सड़को पर दिखने लगे ट्रैफिक के जवान
सक्ती - Y N शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही यातायात ब्यवस्था में होने लगा सुधार, सड़को पर दिखने लगे ट्रैफिक के जवान
छत्तीसगढ़ में अब अफसरों की नही चलेगी मनमानी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में अब अफसरों की नही चलेगी मनमानी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया नया टाइमटेबल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH