सक्ती - TI महतो द्वारा फैलाये गए रायते को समेटने में जुटी Y N की टीम, जल्द दिखेगा सक्ती शहर में परिवर्तन

सक्ती , 05-02-2026 1:46:09 PM
Anil Tamboli
सक्ती - TI महतो द्वारा फैलाये गए रायते को समेटने में जुटी Y N की टीम, जल्द दिखेगा सक्ती शहर में परिवर्तन

सक्ती 05 फरवरी 2026 - सक्ती में नए यातायात थाना प्रभारी Y N शर्मा की पोस्टिंग के बाद अब महतो कार्यकाल में बदहाल हो चुकी ट्रैफिक ब्यवस्था सुधरते नजर आ रही है। हालांकि पूर्व यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर साहब ने सक्ती में जो रायता फैलाया था उसे समेटने में कुछ वक्त तो लगेगा लेकिन जिस तरह नए यातायात प्रभारी Y N शर्मा पैदल शहर की सड़कों पर निकल कर सख्त लहजे में चेतावनी दे रहे है उससे यह स्पष्ट है कि Y N शर्मा महतो साहब द्वारा फैलाये गए इस रायता को जल्द ही समेट कर सक्ती के लोगो को बेहतर यातयात ब्यवस्था देंगे।

और इसके पीछे जो वजह है वो निरीक्षक Y N शर्मा की कार्यशैली और अनुभव है। Y N शर्मा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक होने के साथ SP के साथ सालों तक कार्य करने का अनुभव है और वे विभाग की नस नस से वाकिफ है। इतना ही नही SP प्रफुल्ल ठाकुर ने Y N शर्मा के साथ ASI सुरेंद्र सिंह को भी यातायात विभाग में जिम्मेदारी दी है। ASI सुरेंद्र सिंह सालों तक सक्ती जिले में यातायात प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके है। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी महतो कार्यकाल में बे पटरी हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को एक बार फिर पटरी पर लेकर आएंगे ऐसा सक्ती के लोगो को उम्मीद है।

सक्ती के लोगो ने यातायात निरीक्षक Y N शर्मा से निवेदन किया है कि वे अग्रसेन चौक के साथ नौधा चौक, हटरी चौक, चौपाटी रोड, हटरी- हॉस्पिटल रोड, बुधवारी बाजार के पास कुछ ज्यादा ध्यान दे क्योंकि इस मार्ग पर दुकानों के बाहर रखे समान और बेतरतीब खड़े वाहन से अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH