छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने पहले रेता प्रेमिका का गला, फिर खुद का गला काट कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा , 04/02/2026 12:22:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने पहले रेता प्रेमिका का गला, फिर खुद का गला काट कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा 04 फरवरी 2026 - प्रेमप्रसंग से जुड़ा एक मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में सामने आया है। बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंचे एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद स्वयं का गला काटकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती ने साहस दिखाते हुए 112 और स्वजन को वीडियो कॉल कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे भारतमाला रोड से लगे सन्डैल नाला के पास पुल के नीचे युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बिलासपुर निवासी शुभम नायडू (28 वर्ष) शादीशुदा था। युवती (22 वर्ष) कश्यप कॉलोनी सरकंडा, बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों मंगलवार रात करीब नौ बजे से लापता थे।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक शुभम नायडू को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत बेहद गंभीर देखते हुए उसे तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती के स्वजन कोरबा पहुंच चुके हैं। वहीं मृतक युवक के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH