छत्तीसगढ़ - जिस भांजे का प्यार पाने मामी ने पति और बेटी को छोड़ा उसी आशिक भांजे ने मामी को दी खौफनाक मौत

सूरजपुर , 02-02-2026 2:25:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिस भांजे का प्यार पाने मामी ने पति और बेटी को छोड़ा उसी आशिक भांजे ने मामी को दी खौफनाक मौत

सूरजपुर 02 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मामी भांजा की लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है. एक युवक ने लिव-इन में रह रही अपनी मामी हत्या कर दी. पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से काट डाला।

मामला जिले के मोरभंज गांव का है. मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी (26 साल) के रूप में हुई है. जबकि आरोपी हेमंत सोलंकी (24 साल) है. जो उसका प्रेमी है. आरोपी हेमंत सोलंकी ने बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने पिंकी सोलंकी को होटल ले गया, वंहा उसे शराब पिलाई और फिर नशे का फायदा उठाकर कर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक़, मृतिका पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 साल पहले भैसामुंडा के रहने वाले शिवदास सोलंकी से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था. कुछ समय बाद काम की तलाश में दोनों अंबिकापुर आ गए. यहीं उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

सब कुछ सही चल रहा था. इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत सोलंकी (24 साल) काम की तलाश में अंबिकापुर आया. वह भी अपने मामा हेमंत सोलंकी और मामी पिंकी सोलंकी के साथ रहने लगा. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों में अवैध सम्बन्ध चलने लगा. यह इस कदर बढ़ा कि पिंकी ने अपने पति शिवदास और बच्ची को भी छोड़ दिया. वह अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी. यहाँ भी उसने एक बच्चे को जन्म दिया. पिंकी और हेमंत की एक पांच माह की बच्ची है।

धीरे धीरे इनके रिश्तों में दरार आने लगी. पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती थी. जो हेमंत को बिलकुल भी पसंद नहीं था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. जिसके बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी. लेकिन हेमंत के दिमाग में कुछ और ही प्लान था. वह पिंकी की हत्या प्लान बना रहा था।

साजिश के तहत उसने 29 जनवरी को अपना बर्थडे मनाने के बहाने उसने पिंकी को बुलाया और होटल ले गया. जहाँ साथ में केक काटा. बाद में दोनों ने साथ में शराब पी. उसके बाद उसे से पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया. वहां जंगल के अंदर ले गया. दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर चाकू से गला काट डाला. हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

इधर पिंकी का पता नहीं चलने पर छोटी बहन रिंकी पाटिल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत सोलंकी को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश का जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH