जांजगीर चाम्पा - 20 लाख की लूट का मुख्य आरोपी सुनील कुर्रे गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 22/01/2026 10:42:10 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 20 लाख की लूट का मुख्य आरोपी सुनील कुर्रे गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 22 जनवरी 2026 - चाम्पा में 9 जनवरी 2026 को हुई 20 लाख 18 हजार 700 रुपए की नकद लूट के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांचवें आरोपी सुनील कुमार कुर्रे (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सुनील कुमार कुर्रे बिरगहनी, थाना जांजगीर का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2 लाख 68 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 111(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

घटना के अनुसार, पीड़ित हरीश देवांगन, जो मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चांपा में सुपरवाइजर हैं, कंपनी का कैश कलेक्शन कर लौट रहा था इसी दौरान ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली कार में सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और मारपीट की। बदमाशों ने हरीश को देर रात मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास एक गहरी खाई में धक्का दे दिया और फरार हो गए।

पीड़ित पूरी रात खाई में फंसा रहा और सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम ने जांच में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार की पहचान की और सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पहले ही इस मामले में पुलिस ने 13 लाख 75 हजार रुपए, एक कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और मोबाइल फोन जब्त किए थे। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए सुनील कुमार कुर्रे ने पूछताछ में लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH