आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या का खुलासा , हत्यारे कोई और नही बल्कि ये दोनों निकले ,,

मध्य प्रदेश , 19-12-2020 1:39:29 PM
Anil Tamboli
आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या का खुलासा , हत्यारे कोई और नही बल्कि ये दोनों निकले ,,
इंदौर 19 दिसम्बर 2020 - मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार की सुबह हुए डबल मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम देवी की हत्या उनकी बेटी ने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों बाइक से मंदसौर के रास्ते राजस्थान भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार और 1.19 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरक्षक की नाबालिग बेटी परिवार द्वारा ब्वॉयफ्रेंड से मिलने-जुलने पर लगाई बंदिशों से नाराज थी। इसी बात को लेकर लड़की के पिता के साथ ब्वॉयफ्रेंड धनंजय यादव की कहासुनी भी हुई थी। गुस्से में आकर आरक्षक ने धनंजय को थप्पड़ भी मारा था। धनंजय तभी उन्हें देख लेने की धमकी देकर आया था। इसके बाद ही आरक्षक की बेटी और धनंजय ने उनकी हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी।

घटना के दिन आरक्षक का बेटा अपने दादा-दादी के पास बगल वाले घर में सोने चला गया था। इसके बाद ही बेटी ने सुबह-सुबह हत्याकांड को अंजाम देने का फैसला कर लिया था। प्लानिंग के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड अहले सुबह घर आ गया। इसके बाद बेटी कुत्ते को लेकर घर के बाहर निकल गई। इसके बाद कुत्ते को गेट पर बांधकर वह भी अंदर गई। आरक्षक और उनकी पत्नी गहरी नींद में सो रहे थे। बेटी और ब्वॉयफ्रेंड ने पहले मां का मुंह दबाकर उन्हें मौत के घाट उतारा। आवाज सुनकर आरक्षक नींद से जगे तो उन पर भी हमला कर दिया।

आरक्षक ज्योति प्रसाद ब्वॉयफ्रेंड से भिड़ गए तो शोरगुल होने लगा। आरोपियों को लगा कि शोर सुनकर पड़ोसी जान जाएंगे तो उन्हें बरगलाने के लिए बेटी कुत्ते को लेकर बाहर निकल आई। पड़ोसियों ने शोरगुल का कारण पूछा तो बताया कि पापा शराब पीकर आए हैं और मां से झगड़ा कर रहे हैं। आरक्षक की हत्या करने के बाद ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेटी भी घर से फरार हो गई।

पुलिस को घटनास्थल से बेटी की लिखी एक चिट्ठी भी मिली थी। इसमें लिखा था कि पिता उसका शारीरिक शोषण करते हैं और इसमें मां भी उनका साथ देती है। हालांकि, चिट्ठी मिलते ही पुलिस को लग गया था कि यह जांच को भटकाने की कोशिश हो सकती है। जानकारी के मुताबिक बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर जांच को भटकाने के लिए ही यह चिट्ठी लिखी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से राजस्थान भागने की फिराक में थे। इधर, पुलिस ने उनकी तलाश के लिए 5 स्पेशल टीमें बनाई थीं। साइबर सेल भी लगातार उन पर नजर रख रही थी, लेकिन आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर रखा था। शाम 4 बजे ब्वॉयफ्रेंड ने अपना मोबाइल ऑन किया तो साइबर सेल को उनके रतलाम में होने का पता चला। इंदौर पुलिस ने रतलाम पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।
आरक्षक और उसकी पत्नी की हत्या का खुलासा , हत्यारे कोई और नही बल्कि ये दोनों निकले ,,

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH