छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो में जबरजस्त टक्कर, 06 लोगो की हालत नाजुक

बलौदा बाजार , 18-01-2026 10:25:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो में जबरजस्त टक्कर, 06 लोगो की हालत नाजुक

बलौदाबाजार 18 जनवरी 2026 - बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ड्राइवर समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जाँच कर रही है। सभी लोग कार में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। यह भीषण सड़क हादसा बलौदाबाजार के टोडोपार में हुई है।

यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंसा था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग कसडोल से रायपुर सत्संग में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वहीं, इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है कि, ये भीषण सड़क हादसा कैसे हुआ।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH